बांसडीह में 3.19, रसड़ा में 25 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी
Balia News - बांसडीह क्षेत्र पंचायत की बैठक में 3.19 करोड़ की विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी ने जल निकासी, स्वच्छता और सड़कों के निर्माण पर जोर दिया। रसड़ा ब्लाक में 25 करोड़ के...

बांसडीह/रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। बांसडीह क्षेत्र पंचायत के डवाकरा हाल में ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में 3.19 करोड़ की चार दर्जन से अधिक विकास कार्यों के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली। राज्य वित्त, पंचम वित्त, 15वां वित्त व मनेगा, आवास आदि कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि आपसी सहमति बनाकर जल निकासी, स्वच्छता, गलियों व सड़कों का निर्माण कराएं ताकि आम लोगों को सुविधा मिल सके। बीडीओ मनोज शर्मा ने विकास योजनाओं का प्रस्ताव पेश किया। वित्तीय लेखा-जोखा भी बताया। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 सर्वेयर द्वारा सवें हो रहा है। अभी तक 1703 का सर्वे पूर्ण हो गया है। बताया कि नीति आयोग के आकांक्षी ब्लाक योजना में देश के पांच सौ ब्लाकों में बांसडीह 55 वें स्थान पर हैं। बैठक में अरुण सिंह, ग्राम प्रधान नीतिश पाण्डेय रंजन, विनोद गिरी, ब्रजेश सिंह मुन्ना, प्रेम सिंह, दयाशंकर राजभर, राजेन्द्र सिंह, दिलीप तिवारी, विनय सिंह, अनिल यादव, अरविंद वर्मा, सुनील मौर्य, दिवाकर यादव, ध्रुव तिवारी आदि थे।
उधर, रसड़ा ब्लाक के डवाकरा हॉल में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर राव की अध्यक्षता में हुई। इसमें विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपए के प्रस्ताव की कार्ययोजना स्वीकृत की गई। मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के प्रतिनिधि रमेश सिंह ने कहा कि अधूरे कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। अंत में कटयां गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक चौहान के निधन पर शोक जताया गया।
इस दौरान बीडीओ आफताब अहमद, सतीश सिंह, उत्तीर्ण पांडे, गुड्डू सिंह, रणधीर सिंह, पंकज सिंह, अमित सिंह बिसेन, शमशाद अहमद, विकास मंडल, जयराम चौहान, अजय कन्नौजिया, लालबहादुर राजभर, रमाकांत सिंह, विवेकानंद यादव, नथुनी सिंह, दिग्विजय सिंह, प्रभात ठाकुर आदि रहे। संचालन आलोक सिंह ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।