अनिल अध्यक्ष, कन्हैया को मंत्री पद की जिम्मेदारी
Balia News - बलिया में राजकीय वाहन चालक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव हुआ। निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में अनिल कुमार शर्मा को अध्यक्ष, कन्हैया सिंह को मंत्री, और अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव किया गया। इस...

बलिया। राजकीय वाहन चालक संघ (राजस्व विभाग-कलक्ट्रेट) जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय, जिलामंत्री संजय कुमार भारती एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जिला महामंत्री राजेश कुमार रावत तथा सम्प्रेक्षक उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह की देख रेख में अनिल कुमार शर्मा को अध्यक्ष, कन्हैया सिंह को मंत्री, ददन सिंह को उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र राम को उपमंत्री, सुनील यादव को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार को प्रचार मंत्री, कविनंद्र नाथ सिंह को आडिटर, अशोक कुमार सिंह को संगठन मंत्री, जगदीश यादव को संरक्षक व हृदयानंद मौर्य को सलाहकार निर्विरोध चुना गया। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, दिनेश प्रजापति, अशोक श्रीवास्तव, रूपेश शर्मा, हरेन्द्र यादव, जितेन्द्र सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, अरूण कुमार, उपेन्द्र कुमार, राजनाथ आदि थे। संचालन अनिल कुमार शर्मा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।