Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsAssam Rifles Soldier Ramashankar Rajbhar Dies Last Rites Conducted with Full Military Honors

फौजी का आया शव तो मचा कोहराम, बेटे ने दी मुखाग्नि

Balia News - रतसर के जनऊपुर गांव निवासी 33 असम राइफल्स के जवान रमाशंकर राजभर का निधन हो गया। 26 जनवरी को उनकी तबियत खराब हुई और सेना अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका शव हेलीकाप्टर से लाकर उनके गांव में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाWed, 29 Jan 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
फौजी का आया शव तो मचा कोहराम, बेटे ने दी मुखाग्नि

रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र के जनऊपुर गांव निवासी 33 असम राइफल्स के जवान रमाशंकर राजभर का शव बुधवार को घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शहर के महावीर घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। 59 वर्षीय लांस नायक रमाशंकर राजभर असम राइफल्स मणिपुर में तैनात थे। बताया जाता है कि 26 जनवरी की शाम अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें एमएच इंफाल में ही सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान देर रात मौत हो गयी। उनके शव को हेलीकाप्टर से पटना लाया गया। वहां से एम्बुलेंस से बुधवार की सुबह जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। जवान का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सुभावती व पुत्र अमरेश बेसुध हो गए। सेना के जवानों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। घर से शव यात्रा निकली तो सबकी आंखें नम हो गयीं। महावीर घाट पर वाराणसी से आए सेना के जवानों ने मृतक जवान को अंतिम सलामी दी। पुत्र अमरेश ने चिता को मुखाग्नि दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें