बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत, दो घायल
Bahraich News - बहराइच में पयागपुर इकौना मार्ग पर बुधवार रात दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सुरेश कुमार और मूसे वर्मा घायल हो गए। सुरेश की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस...

बहराइच, संवाददाता। पयागपुर इकौना मार्ग पर बुधवार रात तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पयागपुर थाने के पयागपुर इकौना मार्ग पर बुधवार रात दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते एक बाइक पर सवार पयागपुर थाने के जमुनहा निवासी 35 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र उदयराज, दूसरी बाइक पर सवार इसी थाने के सहसरांवा निवासी 25 वर्षीय मूसे वर्मा पुत्र बुधराज घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर उपनिरीक्षक विजय चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायलों को पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सुरेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।