बहराइच-भांजे ने मामा को शराब पीने से टोंका तो खाया जहर, भर्ती
Bahraich News - बहराइच के चौखड़िया गांव में बेटे की शादी के बाद भोज और डीजे का आयोजन हुआ। दूल्हे के पिता ने शराब पीने पर भांजे से विवाद किया, जिससे नाराज होकर उन्होंने जहर खा लिया। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में...

बेटे की शादी के बाद शुक्रवार को विदा होकर आई थी पुत्रवधू भोज व डीजे का किया गया था आयोजन, मेहमानों की थी भरमार
बहराइच, संवाददाता।
चौखड़िया गांव के एक घर में गुरूवार को बेटे की बारात गई थी। शुक्रवार को वधू की विदाई के बाद शाम को भोज व डीजे पर गीत का कार्यक्रम था। दूल्हा के पिता ने शराब पी तो भांजे ने टोका कि मेहमान है, शराब न पीए। अधेड़ नाराज हो गया। शनिवार सुबह उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
देहात कोतवाली के चौखड़िया गांव में बड़कऊ पुत्र समयदीन के बेटे की गुरूवार को बारात गई थी। शुक्रवार को पुत्रवधू की विदाई हुई। घर में खुशहाली का माहौल था। इसी दौरान शाम को भोज का आयोजन किया गया। मनोरंजन को डीजे बुलवाया गया। युवक डीजे की धुन पर नाच गा रहे थे। इसी दौरान जब बड़कऊ ने शराब की बोतल का ढक्कन खोला। तो भांजे ने टोका कि तमाम मेहमान है। आज शराब न पीए। इस पर बड़कऊ बुरा मान गया। वह शराब पीने के बाद जाकर सो गया। शनिवार सुबह वह जगा तो कुछ समय बाद उसने चुपचाप जहर खा लिया। जब उसकी हालत काफी बिगड़ने लगी। तो उसे परिजन आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराए है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। जिस घर मे विवाह को लेकर खुशहाली थी। वहां सन्नाटा पसरा है। पीड़ित जीवन व मौत से संघर्ष कर रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।