सामूहिक विवाह में 127 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
Bahraich News - नानपारा, संवाददाता। नानपारा तहसील के बलहा ब्लॉक मुख्यालय पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न

नानपारा, संवाददाता। नानपारा तहसील के बलहा ब्लॉक मुख्यालय पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बलहा मुख्यालय को खूब सजाया गया। सभी लोगों के रहने की व्यवस्था कराई गई। जिसमें बलहा,शिवपुर, नवाबगंज, मिहींपुरवा के 127 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 118 हिन्दू जोड़े रहे वहीं 9 लोगों का मुस्लिम रीति से विवाह हुआ। बलहा ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा रहे।
बीडीओ बलहा संदीप कुमार की देखरेख में विवाह संपन्न हुआ। विवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए उपहार के तौर पर जरूरी सामान दिया गया। पुरोहित ने सामूहिक तौर से वैदिक मंत्र पढ़कर विवाह रीति को सम्पन्न करता। वर वधू ने एक दूसरे को वैदिक मंत्र पढ़कर माला पहनाई गई। वरवधू को नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, एसडीएम नानपारा अश्वनी कुमार, ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार वर्मा, जिला मंच जिलाध्यक्ष कृपा राम वर्मा आदि ने वर वधू को फूल माला देकर आशीर्वाद दिया। पूरा पंडाल विवाह करने वाले जोड़ों से भरा रहा। शिवपुर क्षेत्र के 37 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें कुल 30 लोगों ने विवाह कराया, 4 लोगों का मुस्लिम रीति से विवाह हुआ।
बलहा क्षेत्र के 43 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया 39 जोड़े का विवाह हुआ। जिसमें 3 लोगों का निकाह हुआ। मिहींपुरवा क्षेत्र के 43 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। कुल 39 जोड़ों का विवाह हुआ। नवाबगंज क्षेत्र में 12 लोगों ने विवाह कराया। शादी करने वाले जोड़ों के साथ परिजन भी मौजूद रहे। भारी भीड़ विवाह कार्यक्रम में मौजूद रही। मुख्य अतिथि राम निवास वर्मा ने कहा सरकार ने गरीब लोगों के लिए अच्छी व्यवस्था कराई है। लोगों को जरूरत के सामान भी दिए जाते हैं। सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बताया, जिसमें तमाम ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा, बीडीओ संदीप कुमार, नायब तहसीलदार सुरेंद्र वर्मा, कृपा राम वर्मा सभी विकास खंड के बीडीओ व स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।