Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsLight Rainfall in Bahraich Weather Update and Impact on Crops

धूल भरी हवाओं से तापमान में गिरावट

Bahraich News - कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ी बहराइच, संवाददाता। जिले भर दिन भर बदली धूल भरी हवाओं से तापमान में गिरावटधूल भरी हवाओं से तापमान में गिरावट

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSun, 4 May 2025 08:50 PM
share Share
Follow Us on
धूल भरी हवाओं से तापमान में गिरावट

कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ी बहराइच, संवाददाता। जिले भर दिन भर बदली छाई रही और तेज हवाएं चली हैं। कुछ जगहों पर छिटपुट बौछारें भी पड़ी हैं। शाम पांच बजे के बाद मौसम एक बार फिर बिगड़ा और तेज गति से हवाएं चली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 32 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन इसी तरह मौसम बना रहेगा। लगातार, दूसरे दिन बादलों की आवाजाही रही। दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच धूप निकली लेकिन धुंध से राहत मिली। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

ग्रामीण इलाकों में धूल भरी हवाएं चलीं। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी दो दिनों किसी तरह मौसम में बदलाव होने की गुंजाइश नहीं है। इस बीच कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसके सिंह का कहना है कि हल्की बारिश से गन्ने , मक्का और चारे की फसलों के साथ अन्य फसलों को फायदा होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें