Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsDrug Bust 31-Year-Old Nisar Ahmed Arrested in Rupaidih with Smack

रुपईडीहा से स्मैक लाकर बेच रहा था तस्कर, गिरफ्तार

Bahraich News - रुपईडीहा में लुम्बिनी प्रदेश पुलिस और केंद्रीय मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने संयुक्त छापे में 31 वर्षीय निसार अहमद को गिरफ्तार किया। उसके पास से स्मैक और नकद बरामद हुआ। अहमद ने बताया कि वह पिछले कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचThu, 20 Feb 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
रुपईडीहा से स्मैक लाकर बेच रहा था तस्कर, गिरफ्तार

रुपईडीहा। बुधवार की शाम लुम्बिनी प्रदेश पुलिस कार्यालय दांग की विशेष टोली व केंद्रीय मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने संयुक्त रूप से छापा मारकर 31 वर्षीय निसार अहमद निवासी नानपारा को गिरफ्तार किया गया है। नेपाली जिला बांके के एसपी तुल बहादुर कार्की ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 21 स्थित महाराज स्कूल के पास बाइक खड़ी कर ग्राहक के इंतजार में खड़े अहमद के पास काली प्लास्टिक की थैली में स्मैक बरामद हुई। स्मैक व बाइक सात हजार पांच सौ रुपया नगद बरामद हुआ है। एसपी बांके ने कहा कि मादकपदार्थों की खरीद फरोख्त व नशेड़ियों के विरुद्ध बांके पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। सादे पोशाक में पुलिस कर्मी बहराइच से सटे क्षेत्रों में लगे हुए हैं। पूछताछ में अहमद के अनुसार वह पिछले कई महीनों से रुपईडीहा से स्मैक लाकर नेपालगंज में बेचता है। इसे पकड़ने के लिए गुप्तचर एजेंसी को लगाया गया। तभी यह सफलता मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें