धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती
Bahraich News - तेजवापुर के राम बहादुर मौर्य एकेडमी में शनिवार को सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक अभय प्रकाश नारायण मौर्य ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने गीत-संगीत से उन्हें याद किया। सम्राट...

तेजवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के चन्दनापुर स्थित राम बहादुर मौर्य एकेडमी में शनिवार को महान सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक अभय प्रकाश नारायण मौर्य ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने गीत-संगीत के माध्यम से उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। इनका कार्यकाल ईसा पूर्व 269 से 232 ईंसवीं तक रहा। उन्होंने उत्तर में हिदू कुश तक्षशिला की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी सुवर्ण गिरी पहाड़ी के दक्षिण में मैसूर तक तथा पूरब में बांग्लादेश पाटलिपुत्र से पश्चिम अफगानिस्तान, ईरान, बलूचिस्तान तक अपनी सत्ता कायम की थी। इस मौके पर शिक्षक दीपक, सुरेश कुमार मौर्य, डॉ. धर्मेंद्र मौर्य, शिव कुमार रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।