Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsBuddhist Philosophy Discussion Held in Bahraich Emphasizing Peace and Prosperity

बौद्ध जीवनदर्शन एवं बौद्ध विचारों की प्रासंगिकता पर परिचर्चा

Bahraich News - बहराइच में मांटेसरी कॉलेज में बौद्ध जीवन दर्शन और विचारों की प्रासंगिकता पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने भाग लिया। उपजिलाधिकारी पूजा चौधरी ने भगवान बुद्ध के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइचSat, 10 May 2025 05:11 PM
share Share
Follow Us on
बौद्ध जीवनदर्शन एवं बौद्ध विचारों की प्रासंगिकता पर परिचर्चा

बहराइच, संवाददाता। विश्व बौद्ध शोध संस्थान-संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में नगर क्षेत्र स्थित मांटेसरी कॉलेज (मेवातीपुरा) में बौद्ध जीवन दर्शन एवं वर्तमान में बौद्ध विचारों की प्रासंगिकता विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज में विद्यार्थी, शिक्षक, प्राचार्य, समाजिक संगठन से जुड़े प्रतिनिधि, शिक्षाविद, कानूनविद, पर्यावरण विद व समाजसेवियों ने आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। और भगवान बुद्ध के बताए गए विचारों से समाज एवं राष्ट्र को मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी पूजा चौधरी कहा कि, भगवान बुद्ध ने अहिंसा एवं परोपकार का प्रभावी संदेश पूरे विश्व को दिया जिनके विचारों पर चलकर हम शांति एवं समृद्धि स्थाई रूप से ला सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी यशवेंद्र विक्रम सिंह ने भगवान बुद्ध के विचारों से जन जन को जोड़कर देश मे सुख समृद्धि एवं स्थायित्व लाने का आवाहन किया। आयोजक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध क्षेत्र) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट थे। चर्चा परिचर्चा, निबन्ध लेखन व चित्र प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। संचालन प्रबंधक (मांटेसरी कॉलेज) आरपीएन श्रीवास्तव ने किया। साहित्यकार रमेश चन्द्र तिवारी, प्रमोद सिंह चौहान एडवोकेट, अमित वर्मा नवोदयन, समाजसेवी डॉ. अनीता जायसवाल, प्राचार्य रीति मुरारी श्रीवास्तव, सविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें