Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsTiranga Yatra in Bagpat and Baraut to Celebrate National Unity and Honor Armed Forces

बागपत-बड़ौत में तिरंगा यात्रा निकलेगी आज

Bagpat News - बागपत। देश की एकता, अखंडता और सेना के सम्मान में रविवार को बागपत व बड़ौत में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और नाग

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 11 May 2025 01:11 AM
share Share
Follow Us on
बागपत-बड़ौत में तिरंगा यात्रा निकलेगी आज

देश की एकता, अखंडता और सेना के सम्मान में रविवार को बागपत व बड़ौत में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और नागरिक के शामिल होंगे। बड़ौत में पुलिस के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक बावली चुंगी से लेकर पीएन शर्मा पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा बिजरौल तिराहा, अग्रसेन चौक, चौकी बाजार, फूस वाली मस्जिद, बिजलीघर तिराहा, दिल्ली अड्डा होते हुए पीएन शर्मा पार्क पर समाप्त होगी। इसी क्रम में, बागपत में नेहरू युवा केन्द्र की अगुवाई में बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह यात्रा सुबह 8 बजे वंदना चौक से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें