Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsSP-RLD protested against Sports Minister in baraut

बड़ौत में सपा-रालोद ने किया खेलमंत्री का विरोध, जाम लगाया

Bagpat News - बड़ौत के बहु उपयोगी स्पोर्ट्स स्टेडियम का खेल मंत्री चेतन चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने किया लोकार्पण किया। उधर, सपा और रालोद कार्यकर्ताओं ने खेल मंत्री का विरोध करते हुए आरोप लगाया...

हिन्दुस्तान टीम बागपतSat, 2 June 2018 01:30 PM
share Share
Follow Us on
बड़ौत में सपा-रालोद ने किया खेलमंत्री का विरोध, जाम लगाया

बड़ौत के बहु उपयोगी स्पोर्ट्स स्टेडियम का खेल मंत्री चेतन चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने किया लोकार्पण किया। उधर, सपा और रालोद कार्यकर्ताओं ने खेल मंत्री का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि खेल स्टेडियम का सपा कार्यकाल में लोकर्पण हो चुका है। हालांकि पुलिस ने सपाइयों पर काफी सख्ती दिखाई।

शनिवार को बड़ौत में खेल युवा कल्याण व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने नवनिर्मित स्पोर्ट्स स्टेडियम का लोकार्पण किया।

इस दौरान बड़ौत में खेल स्टेडियम के उद्घाटन के विरोध में रालोद व सपा नेताओं ने कोताना रोड पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने स्टेडियम पर जा रहे सपा व रालोद नेताओं को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोक दिया।

सपा नेता शोकिन्द्र पहलवान ने बताया कि यह बहुउपयोगी खेल स्टेडियम सपा सरकार की देन है। साथ ही सपा के खेल मंत्री राम सकल गुर्जर द्वारा इसका लोकार्पण पहले किया जा चुका है। आरोप लगाया कि भाजपा ने उनका बोर्ड हटाकर अपना बोर्ड लगा दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें