Ramakant Upadhyay Demands DNA Test for Those Insulting Cows in Response to Akhilesh Yadav s Statement गाय का अपमान करने वालों की डीएनए जांच हो: रमाकांत, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsRamakant Upadhyay Demands DNA Test for Those Insulting Cows in Response to Akhilesh Yadav s Statement

गाय का अपमान करने वालों की डीएनए जांच हो: रमाकांत

Bagpat News - उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गाय का अपमान करने वालों के डीएनए की जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतWed, 2 April 2025 02:50 AM
share Share
Follow Us on
गाय का अपमान करने वालों की डीएनए जांच हो: रमाकांत

उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गाय का अपमान करने वालों के डीएनए की जांच कराई जानी चाहिए। मंगलवार को बागपत के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ टोपी लगाकर वोट की राजनीति करते हैं, लेकिन गाय को गाली देकर सरकार नहीं बनाई जा सकती। उपाध्याय ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए और गाय के चरणों में लेटकर प्रायश्चित करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि गाय सनातन संस्कृति की प्रतीक है और इसका अपमान करना सनातन परंपरा और हिंदू समाज का अपमान करने के समान है।

------

पैरावेटेनरी मैत्री वर्कर संघ ने मांग पत्र सौंपा

पैरावेटेनरी मैत्री वर्कर संघ के सदस्यों ने मंगलवार को गौसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय को अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा।

संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष अंकित राणा, महामंत्री गौतम दांगी व कोषाध्यक्ष दीपांशु ने बताया कि वे 25 वर्षों से पशुपालन विभाग में कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बधियाकरण, पशुगणना व प्राथमिक उपचार जैसे कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें नियमित मानदेय, बीमा व नौकरी की सुरक्षा नहीं दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।