अमन की दुआ के साथ अकीदतमंदों ने रखा पहला रोजा
Bagpat News - रमजान का पहला रोजा रविवार को श्रद्धा के साथ रखा गया। रोजेदारों ने नमाज, तिलावते कलाम और इबादत में दिन बिताया। शाम को इफ्तार के समय खजूर, पानी और शर्बत से रोजा खोला। बाजार में रोजेदारों ने फल और...

माह-ए-मुबारक रमजान का पहला रोजा रविवार को अकीदत के साथ रखा गया। रोजेदार पुरुष-महिलाओं और बच्चों ने रोजा रखने के बाद दिन में नमाज, तिलावते कलाम-ए-पाक और इबादते इलाही में दिन गुजारा। दिन में सुहाने मौमस के बीच भूख-प्यास के एहसास को भूलाकर लोग इबादत में मशगूल रहे। शाम को मगरिब की अजान के बाद रोजेदारों ने रोजा खोला। रोजा खोलने के बाद रोजेदारों ने मस्जिदों में मुल्क में अमन चैन की विशेष दुआ की। रात में तरावीह की नमाज अदा की गयी। छोटे-छोटे बच्चों ने भी बड़े हौसले के साथ रोजा रखा। पहला रोजा होने की वजह से रविवार को दोपहर से ही घरों में इफ्तार की तैयारियां शुरू हो गयी थी। घरों में इफ्तार के वक्त तरह-तरह के पकवान से दस्तरख्वान सजे थे। शाम को मगरिब की अजान के साथ ही रोजेदारों ने खजूर, पानी और शर्बत के साथ रोजा खोला।
-------
असर की नमाज के बाद बाजार में दिखी रौनक:
बड़ौत। रमजान के पहले रोजे को लोगों ने असर की नमाज के बाद बाजारों का रुख किया। खीरा, पपीता, खजूर, ककड़ी, सेब की खरीदारी की। बाजार में सजी दुकानों पर शाम को चहल पहल रही। खासकर पापड़ और बेसन की डिमांड रही। वहीं इफ्तारी से पहले ठेलों और दुकानों पर पकौड़ी, जलेबी, ब्रेडरोल, सैंडविच, इमरती लोगों ने खरीदी। मस्जिदों में सामूहिक तरावीह नमाज नहीं हो पाई। इस साल हालत ठीक होने पर मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सुख शांति के लिए विशेष दुआ की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।