Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsNHAI Reopens Badgaon Toll Gate After Protests and Inspections

बड़ागांव टोल फिर शुरू, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Bagpat News - - टोल नोटिफिकेशन जारी होते ही एक बार फिर से खुला बड़ागांव टोलबड़ागांव टोल फिर शुरू, अधिकारियों ने किया निरीक्षणबड़ागांव टोल फिर शुरू, अधिकारियों ने किय

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतFri, 14 Feb 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
बड़ागांव टोल फिर शुरू, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

एनएचएआई द्वारा बड़ागांव टोल का नोटिफिकेशन जारी होते ही एक बार फिर से टोल गेट वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया है। गुरुवार की सुबह अधिकारियों के निर्देश पर टोल गेट खोला गया। दोपहर के समय एनएचएआई और टोल कंपनी के अधिकारियों ने बड़ागांव टोल गेट का निरीक्षण किया। टोल कंपनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जल्द ही वाहन चालकों से टोल टेक्स की वसूली शुरू हो जाएगी।

वर्ष 2021-2022 में बड़ागांव टोल का निर्माण शुरू हुआ था। जिसके लिए एनएचएआई ने 66 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की थी। पिछले करीब पांच माह से टोल बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन उसे वाहन चालकों के लिए नहीं खोला गया था। एनएचएआई ने टोल गेट बड़े-बड़े पत्थरों के जरिए अवरुद्ध किया हुआ था। सांसद की मांग पर त्रिलोक तीर्थधाम में आयोजित हुए पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान टोल को पांच दिनों के लिए खोला गया था, उसके बाद फिर से टोल को बंद कर दिया गया था। गत छह फरवरी को क्षेत्रीय सांसद डा. राजकुमार सांगवान टोल गेट चालू कराने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिले थे। जिसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने सात फरवरी की सुबह टोल पर हवन कराते हुए उसे ट्रायल के लिए खुलवा दिया था। टोल गेट पर कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई थी, लेकिन नौ फरवरी को एनएचएआई ने टोल गेट को बंद करा दिया था। जिसका कारण टोल गेट का ट्रायल में फेल होना बताया गया था, लेकिन गत दिवस एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायेक्टर अरविंद कुमार ने बड़ागांव टोल का नोटिफिकेशन जारी करते हुए टोल टेक्स की दरें घोषित कर दी थी। जिसके बाद गुरुवार की सुबह अधिकारियों के निर्देश पर टोल गेट एक बार फिर से खोल दिया गया। वहीं, दोपहर के समय एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट हैड और टोल कंपनी मैप्पल के अधिकारी बड़ागांव टोल पर पहुंचे। वहां उन्होंने टोल की सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने और रॉंग साइड दौड़ने वाले वाहनों को रोकने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि रॉंग साइड गुजरने वाले वाहनों के नंबर पुलिस को दिए जाएंगे, जिसके बाद पुलिस उनका चालान काटेगी।

---------

टोल फ्री कराने को लोगों ने दिया धरना

बड़ागांव टोल गेट गुरुवार की सुबह वाहनों के लिए खोल दिया गया, लेकिन भाकियू अंबावता के नेतृत्व में बड़ागांव के लोग टोल पर पहुंच गए। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। उनका कहना था कि बड़ागांव के साथ ही क्षेत्रीय लोगों के वाहनों को टोल फ्री किया जाए, जिससे उनकी जेब पर टोल का असर न पड़े। कहा कि मवीकला टोल से बड़ागांव टोल की दूरी महज पांच किलोमीटर है, इसलिए क्षेत्रीय लोगों के वाहनों पर टोल नहीं लगना चाहिए। धरने की सूचना पर एसडीएम ज्योति शर्मा मौके पर पहुंची। उन्होंने धरना दे रहे लोगों को समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें