Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsNew Idol of Lord Adinath Arrives for Installation After Tragic Accident

पंचकल्याणक से बड़ौत पहुंची आदिनाथ भगवान की प्रतिमा

Bagpat News - - जल्द मान स्तम्भ पर होगी प्रतिष्ठितपंचकल्याणक से बड़ौत पहुंची आदिनाथ भगवान की प्रतिमापंचकल्याणक से बड़ौत पहुंची आदिनाथ भगवान की प्रतिमापंचकल्याणक स

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतTue, 18 Feb 2025 01:40 AM
share Share
Follow Us on
पंचकल्याणक से बड़ौत पहुंची आदिनाथ भगवान की प्रतिमा

मान स्तंम्भ पर प्रतिष्ठित होने वाली भगवान आदिनाथ की एक प्रतिमा दिगम्बर जैन अतिथि भवन पहुँच गई है। अब जल्द इसे शुभ मुहूर्त में मान स्तंम्भ पर क्रेन की मदद से प्रतिष्ठा किया जाएगा।

दरअसल, 28 जनवरी को मान स्तम्भ परिसर में 65 फीट ऊंचे मचान को लगाकर भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया जा रहा था। जिस समय पुरोहित, सौधर्म इंद्र व अन्य श्रद्धालुओं द्वारा शांतिधारा की जा रही थी, उस समय मचान गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी हैं जबकि 50 से ज्यादा घायल हैं। इस हादसे के दौरान भगवान आदिनाथ की दक्षिण दिशा की एक प्रतिमा वेदी से गिर गई थी। हादसे के 13 दिन बाद 10 फरवरी को बागपत से क्रेन मंगवाकर मान स्तंम्भ से इस खंडित प्रतिमा को नीचे उतारा गया था। अब इसकी जगह नई प्रतिमा को प्रतिष्ठित करने के लिए शामली में हुए पंचकल्याणक में रखा गया।

पंचकल्याणक से प्रतिमा अब दिगम्बर जैन अतिथि भवन आ चुकी है। अब जल्द ही शुभ मुहूर्त देखकर भगवान आदिनाथ की नई प्रतिमा को क्रेन के माध्यम से ही वेदी पर प्रतिष्ठित किया जाना है।

---------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें