Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsNavratri Celebration Devotees Feed Young Girls for Blessings and Prosperity

नवरात्र: कन्याओं को प्रसाद खिलाकर खोले व्रत

Bagpat News - बागपत में नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। राम नवमी के दिन कन्याओं का टोटा दिखाई दिया, जिससे लोग उन्हें घर ले जाकर भोजन कराते रहे। पूजा के बाद दान-दक्षिणा देकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 6 April 2025 11:04 PM
share Share
Follow Us on
नवरात्र: कन्याओं को प्रसाद खिलाकर खोले व्रत

बागपत। नवरात्र की नवमी पर कन्याओं को भोजन कराने से दुख कम होते है और सुख-समृद्धि, यश और वैभव की प्राप्ति होती है। रविवार को रामनवमी के दिन लोगों ने कन्याओं को भोजन कराकर उनके पैरों को छूकर आशीर्वाद लिया है। कन्याभोज के लिए कन्याओं का टोटा दिखाई दिया। चैत्र माह के नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को राम नवमी पर छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराकर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने अपने उपवास खोले। सुबह से ही कन्याओं को भोजन कराने के लिए लोग गलियों में खड़े होकर राह ताक रहे थे। जैसे ही कोई एक भी कन्या दिख जाती, तो उनके हाथ पकड़कर अपने घर में भोजन कराने के लिए ले जाते थे। वहीं, पीछे से दूसरे लोग भी कन्याओं को अपने घर भोजन कराने के लिए लाइन में खड़े हो जाते थे। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। कन्याओं को भोजन कराने के बाद लोगों ने अपनी समर्थ से दान-दक्षिणा देकर उनका आर्शीवाद लिया। पंड़ित गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि दुर्गा अष्टमी और रामनवमी के दिन कन्याओं को भोजन कराना शुभ माना जाता है। इसलिए नवरात्र व्रत रखने वाले श्रद्धालु कन्याओं को भोजन कराने के बाद ही अपना उपवास खोलते है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें