Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsMan Injured in Land Dispute Attack in Baghpat

प्लाट में बैठे व्यक्ति पर हमला

Bagpat News - बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर हमला किया गया। घायल मनोज जैन ने बताया कि वह अपने प्लॉट पर बैठा था, तभी आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए उस पर हमला कर दिया। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतTue, 22 April 2025 01:14 AM
share Share
Follow Us on
प्लाट में बैठे व्यक्ति पर हमला

बागपत कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में रविवार की शाम जमीनी विवाद में एक व्यक्ति को हमलाकर घायल कर दिया गया। घायल व्यक्ति मनोज जैन ने बताया कि शाम के समय वह अपने प्लाट में बैठा हुआ था। तभी कस्बे का ही एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। उसने विरोध किया, तो उस पर हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गया। बताया कि उस पर हमला जमीनी विवाद में बोला गया है। आरोपी के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें