धूमधाम से मनाया गया भारतीय जैन मिलन का स्थापना दिवस
Bagpat News - अजितनाथ सभागार में जैन मिलन नगर द्वारा भारतीय जैन मिलन का स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह में सैकड़ो सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और महावीर प्रार्थना के साथ हुई। कई नृत्य...

अजितनाथ सभागार में जैन मिलन नगर द्वारा भारतीय जैन मिलन का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसके चलते समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो सदस्यों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। समारोह का शुभारंभ मंच सज्जा, दीप प्रज्वलन व महावीर प्रार्थना के साथ किया गया। शाखा अध्यक्ष सुधीर कुमार जैन ने स्वागत संबोधन किया। एडवोकेट वर्णिका जैन, अर्णिका जैन ने शानदार भजन पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। ऋषिता जैन ने भी सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र जैन राजकमल ने समारोह में उपस्थित सभी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं जैन मिलन परिवार बड़ौत की सभी शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री का स्वागत किया।
भारतीय जैन मिलन एवं जैन मिलन नगर बड़ौत का संक्षिप्त इतिहास प्रस्तुत किया। छठी बार भारतीय जैन मिलन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर वीर सुरेश जैन ऋतुराज को शॉल, पटका, माला, पगड़ी ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते उन्होंने जैन तीर्थों की रक्षा हेतु सबको वचन बद्ध किया। इसके पश्चात जैन मिलन नगर शाखाओं का शपथ ग्रहण कराया गया। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युगल शाखाओं को शपथ ग्रहण कराई। जैन मिलन नगर एवं महिला जैन मिलन नगर बड़ौत के 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का भी सम्मान किया गया। नरेंद्र जैन राजकमल को भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शॉल, पटका, माला व पगड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता सुधीर जैन तथा मंच संचालन वरदान जैन (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष) ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।