संस्कृत महाविद्यालय में यज्ञ के साथ सत्र का शुभारंभ
Bagpat News - बिनौली, संवाददाता।संस्कृत महाविद्यालय में यज्ञ के साथ सत्र का शुभारंभसंस्कृत महाविद्यालय में यज्ञ के साथ सत्र का शुभारंभसंस्कृत महाविद्यालय में यज

ग्वालीखेड़ा के दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय में मंगलवार को यज्ञ कर नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मचारियों ने नवीन सत्र में महनत के साथ पढ़ाई करने का संकल्प लिया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अमरेश शास्त्री ने कहा यज्ञ कर नवीन कार्य की शुरुआत करना शुभ होता हैं। यज्ञ संसार का श्रेष्ठ और उत्तम कर्म हैं। प्रचार्या ललित शास्त्री ने कहा कंपटीशन के दौर में कड़ी महनत और परिश्रम की जरूरत हैं। लगनशील इंसान को ही सफलता प्राप्त होती हैं। इस अवसर पर आधुनिक विभागाध्यक्ष मास्टर सतेंद्र मोघा, श्रवणदास स्वामी, ज्ञानेंद्र शास्त्री, सागर शास्त्री, राजीव कुमार, मनीष कुमार, ऋषिराज शास्त्री, कुलदीप शास्त्री, सोनिया शर्मा, अमित तंवर आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।