Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsIllegal Hoardings Pose Serious Danger in Baghpat Heavy Metal Frameworks on Rooftops

शहर की छतों पर खड़ी हैं मौत के होर्डिंग्स

Bagpat News - - नगर पालिका, नगर पंचायत सिर्फ बांट रहा लाइसेंस, सुरक्षा मानकों की अनदेखीशहर की छतों पर खड़ी हैं मौत के होर्डिंग्सशहर की छतों पर खड़ी हैं मौत के होर्ड

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतTue, 22 April 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
शहर की छतों पर खड़ी हैं मौत के होर्डिंग्स

बागपत जनपद में लोगों ने अपनी दुकानों, घरों पर अवैध रूप से होर्डिंग्स का जाल बुन रखा है। इन छतों पर होर्डिंग को देखकर ही डर लगता है। मकान-दुकान पर कई टन का लोहे का जाल होर्डिग के लिए लगाया गया है। यह कभी भी जानलेवा साबित हो सकता हैं। शहर में छतों पर कई टन लोहे के जाल में होर्डिग लगाई गई हैं।

शहर में दुकानों-मकानों की छतों पर 100 से अधिक होर्डिंग्स मौजूद हैं। गली-मुहल्लों में होर्डिंगों के लिए लोहे के जाल को बिना छत की गुणवत्ता परखे ही लगा दिया गया है। एक तरफ जहां प्रमुख मार्गों के किनारे लगे भारी भरकम यूनीपोल लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बने हुए हैैं, वहीं दूसरी तरफ 100 से अधिक घरों-दुकानों की छतों पर लगी भारी भरकम होर्डिंग्स (लोहे के जाल) भी बड़ा खतरा बने हुए हैैं। अगर किसी दिन तेज आंधी या तूफान आया तो ये होर्डिंग्स गिरेंगे, जिससे दर्दनाक हादसा हो सकता है।

प्रचार कंपनियां मनमाने तरीके से अच्छी लोकेशन वाली छतों पर भारी भरकम लोहे का जाल छतों पर लगा रही हैं। प्रचार एजेंसियां जीएसटी और नगर पालिका में अनुज्ञा शुल्क जमाकर छतों पर प्रचार के लिए लोहे का जाल लगा रही हैं। पहले नगर पालिका में स्ट्रक्चरल इंजीनियर की रिपोर्ट के बाद ही अनुमति मिलती थी। हालांकि, यह रिपोर्ट भी मनमाने तरह से बनवा ली जाती थी।

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बड़ौत। दिल्ली बस स्टैंड पर ही दर्जनों दुकानों की छतों पर भारी भरकम होर्डिंग्स लगे हुए हैं। तूफान में इन होडिंग्स पर लगी प्रचार सामग्री तो बहुत दूर तक उड़ जाती है, कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो जाता है। इसके अलावा मुख्य बाजार, भगवान महावीर मार्ग, बावली रोड, कोताना रोड आदि स्थानों पर भी दुकान-मकान की छतों पर भारी भरकम होर्डिंग्स लगे हुए हैं। इसके बावजूद इन होर्डिंग्स पर सुरक्षा के कोई खास बन्दोबस्त नहीं किये गए हैं। हालांकि अभी तक कोई हादसा नहीं हुआ है, लेकिन लापरवाही ऐसे ही चलती रही तो शायद ये होर्डिंग्स ही बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं।

कोट:

इस वित्तीय वर्ष में अभी तक होर्डिंग्स लगाने का ठेका नहीं छोड़ा जा सका है। जल्द ही ठेका छोड़कर विज्ञापन/प्रचार की अनुमति जारी की जाएगी।

- मनोज रस्तोगी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बड़ौत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें