Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsHeat Wave Alert Issued in Bagpat Rising Temperatures Expected

अलर्ट: आज से हीटवेव की संभावना, एडवाइजरी जारी

Bagpat News - बागपत में अप्रैल महीने की शुरुआत में ही गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी दी है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जिला आपदा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 6 April 2025 11:02 PM
share Share
Follow Us on
अलर्ट: आज से हीटवेव की संभावना, एडवाइजरी जारी

बागपत। अप्रैल महीने के शुरुआत में ही गर्मी की मार घातक होने जा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार से हीट वेव चलने की संभावना जताई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने उष्ण लहर/लू/हीट वेव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। आईएमडी के अनुसार रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री था, वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। 8 अप्रैल तक यही न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर पहुंच जाएगा, जबकि अधिकत तापमान 41 डिग्री को भी पार कर सकता है। ऐसे में हीटवेव व लू से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। मौसम केन्द्र लखनऊ ने भी अपनी पूर्वानुमान बुलेटिन में मथुरा में उष्ण लहर/लू/हीट वेव चलने की सम्भावना जतायी है।

इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत सचेत होते हुए बचाव के आवश्यक उपाय एवं आवश्यक संसाधन/व्यवस्था करने को कहा है, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना/जन हानि की संभावित क्षति से बचा जा सके।

हीट वेव/लू प्रकोप में क्या न करें

- बच्चों एवं पालतू जानवरों को बिना निगरानी के पार्क की गयी कार में अकेला न छोडें, वाहन जल्दी गर्म होकर खतरनाक तापमान पैदा कर सकते हैं जो बच्चों के लिये घातक हो सकती है।

- भीषण गर्मी में दोपहर के समय अधिक श्रम वाली गतिविधियों को न करें। बासी भोजन न करें।

- शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें, क्योंकि ये शरीर को निर्जलित करते हैं।

- दोपहर में जब दिन का तापमान अधिक हो उस दौरान खाना पकाने से बचें।

- रसोई घर को हवादार बनाये रखने के लिये खिड़की व दरवाजे खुले रखें।

- कड़ी धूप में विशेष रूप से दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।

बचाव के तरीके-

- हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें, धूप में निकलते समय सिर ढक कर रखें, कपड़े, टोपी या छाता का उपयोग करें।

- पर्याप्त और नियमित अन्तराल पर पानी पीते रहें। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस घोल, नाारियल का पानी, लस्सी, नीबू का पानी, छाछ, आम का पन्ना इत्यादि घरेलू पेय पदार्थो को इस्तेमाल करें।

- रेडियो, टीवी और समाचार प़त्रों के माध्यम से स्थानीय मौसम एवं तापमान की जानकारी रखें।

- कमजोरी, चक्कर आने या बीमार महसूस होने पर तुरंत डाक्टर से सम्पर्क करें।

- अपने घर को ठंडा रखें, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें। रात में खिड़कियां खुली रखें।

- घर के निचली तलों पर रहने का प्रयास करें। घर की छत पर चूने व सफेद रंग का पेंट करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें