बागपत : पत्नी को मरवाने के लिए पति ने शूटरों से चलवाई थी गोली
Bagpat News - बागपत के दाहा गांव में नौ फरवरी को शादी से लौटते समय मां-बेटी को गोली मारने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल महिला के पति को...
बागपत। दाहा गांव में नौ फरवरी को शादी से लौट रही गाजियाबाद निस्तौली गांव निवासी मां बेटी को गोली मारने वाले बदमाशों के साथ एसटीएफ और पुलिस टीम की गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से घायल हुए बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल महिला के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पति ने प्रेम प्रसंग के चलते घटना की साजिश रची थी। दोघट इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि नौ फरवरी को गाजियाबाद निस्तौली गांव निवासी गौरव पुत्र तेजवीर अपनी पत्नी नीतू बेटी आधिरा व दो बच्चों के साथ बिटावदा से अपने गांव लौट रहा रहा था। जैसे वह दाहा बरनावा तिराहे पर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से उसकी पत्नी नीतू, बेटी आधिरा घायल हो गए थे। गुरुवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलनी कि बदमाश दाहा बरनावा मार्ग से निकल रहे हैं। दोघट पुलिस व एसटीएफ टीम ने दाहा बरनावा मार्ग पर कान्हड़ तिराहे पर उन्हें रोका तो पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश देवेंद्र, सोनू निवासी अहमदपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने पूछताछ में बताया कि घायल महिला नीतू के पति गौरव ने घटना की साजिश रची थी। गौरव का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसके कारण उसने दो शूटर हायर कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला के पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।