Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsGrand Diksha Festival by Vishal Muni Maharaj Scheduled for January 15 2025 in Baraut

जैन संतों का नगर में हुआ मंगल प्रवेश

Bagpat News - बड़ौत, संवाददाता।जैन संतों का नगर में हुआ मंगल प्रवेशजैन संतों का नगर में हुआ मंगल प्रवेश

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतMon, 23 Dec 2024 11:31 PM
share Share
Follow Us on
जैन संतों का नगर में हुआ मंगल प्रवेश

विशाल मुनि महाराज का मंगल विहार सोमवार को सरूरपुर से जैन नगरी बड़ौत में हुआ। आशीष मुनि आदि संतो ने विशाल मुनि की बड़ौत के बाहर जाकर खुद अगवानी की।

15 जनवरी 2025 को भागवती दीक्षा बड़ौत में संपन्न होने जा रही है। ये दीक्षा महोत्सव विशाल मुनि महाराज के सानिध्य मे संपन्न होंगी। इसी दीक्षा महोत्सव को संपन्न कराने को गुरु सुमति प्रकाश के संघ के साधु-साध्वी यहां पर पधार चुके है। मीडिया प्रभारी अमित जैन विक्की ने बताया कि यह दीक्षा महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दीक्षा महोत्सव मे देश भर से 10000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए सकल जैन समाज द्वारा व्यवस्था की जा रही है। यह दीक्षा महोत्सव दिगंबर जैन कॉलेज के ए फील्ड में 15 जनवरी 2025 को होगा। इस दीक्षा महोत्सव के रस्मो का कार्यक्रम 1 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगा। विहार मे अमित जैन विक्की, ऋषभ जैन, नवनीत जैन ,घसीटू मल जैन, संजय जैन, कुसुम जैन, निकिता जैन, शिल्पी जैन, रितिका जैन, रूचि जैन आदि साथ रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें