Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बागपतGas Mafia Arrested for Stealing LPG Cylinders on Delhi-Saharanpur Highway

गैस सिलेंडर लूट का एक और आरोपी दबोचा

दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूंडाहेड़ा में 8 सितंबर को गैस सिलेंडरों से भरा टेंपो लूटने वाले गैस माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 81 गैस सिलेंडर और लूट में प्रयुक्त गाड़ी बरामद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतMon, 16 Sep 2024 03:35 PM
share Share

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर डूंडाहेड़ा के पास रसोई गैस सिलेंडरों से भरा टेंपो लूटने वाले एक और गैस माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 81 गैस सिलेंडर और लूट में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की है। लूट की यह घटना 8 सितंबर की है। दिल्ली का रहने वाला रमन पाल खेकड़ा रसोई गैस एजेंसी से टेंपो में 96 सिलेंडर लेकर चला था। उन सिलेंडरों को सुभानपुर आदि गांवों में उपभोक्ताओं को सप्लाई किया जाना था। कार सवार चार गैस माफियाओं ने दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर डूंडाहेड़ा के पास उससे सिलेंडर भरा टेंपो लूट लिया था। पुलिस ने तभी टेंपो लूटने वालों में से एक गैस माफिया को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से लूट गए 11 सिलेंडर भी बरामद किए थे। सोमवार को पुलिस ने सिलेंडर लूटने वालों में से एक और गैस माफिया को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि गिरफ्तार गैस माफिया ढिकौली गांव का रहने वाला अनमोल है। उसके पास से लूट के 11 सिलेंडर, गैस काला बाजारी के 70 सिलेंडर व लूट में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी भी बरामद की गई है। बाकी के फरार दोनों गैस माफियाओ की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें