Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsFuel Shortage Resolved Petrol Pumps in Bagpat Get Stock After Technical Glitch

डीजल-पेट्रोल लेकर नहीं आ रहे वाहन, किल्लत बढ़ी

Bagpat News - - अमीनगर सराय क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार की रात खत्म हो गया था डीजलडीजल-पेट्रोल लेकर नहीं आ रहे वाहन, किल्लत बढ़ीडीजल-पेट्रोल लेकर नहीं आ र

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSat, 10 May 2025 01:29 AM
share Share
Follow Us on
डीजल-पेट्रोल लेकर नहीं आ रहे वाहन, किल्लत बढ़ी

जनपद के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी बनी हुई है। जिसके चलते वाहन चालाकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि कंपनी के सर्वर में तकनीकी खामी बनने के कारण ईंधन का स्टॉक नहीं आ रहा था। शुक्रवार से स्टॉक आना शुरू हो गया है। अब किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन की किल्लत नहीं रहेगी। बागपत जनपद में कई कंपनियों के पेट्रोल पंप खुले हुए है। जिनसे लोग अपने वाहनों में डीजल और पेट्रोल डलवाते है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात कई पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म हो गया, तो कुछ पर पेट्रोल।

जिसके चलते वाहन चालक परेशान बने रहे। सबसे अधिक परेशानी किसानों को हुई। ट्रेक्टरों में डीजल न डल पाने के कारण वे खेतों की जुताई नहीं कर सके। वहीं, अन्य वाहन चालकों को भी पेट्रोल और डीजल के लिए इधर-उधर भटकते हुए देखा गया। पेट्रोल पंप संचालक अमन कुमार ने बताया कि ऑयल कंपनी के सर्वर में तकनीकी खामी बन गई थी। जिसके चलते सर्वर पर स्टॉक नहीं चढ़ पा रहा था। इसी वजह से ऑयल कंपनी से ट्रांसपोर्ट ईंधन लेकर नहीं आ सके। गुरुवार की देररात सर्वर ठीक हो गया। जिसके बाद सुचारू रूप में ईंधन का स्टॉक पेट्रोल पंपों पर पहुंचना शुरू हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें