Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsFarmers' handlooms on the hunger strike in Baraut

बड़ौत में अनशन पर बैठे किसानों की हातल बिगड़ी

Bagpat News - विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में चल रहे क्रमिक अनशन पर बैठे कई किसानों की हालत बिगड़ी। डॉक्टरों की टीम उपचार के लिए तहसील पहुची। एक किसान की हालत खराब होने पर उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती...

हिन्दुस्तान टीम बागपतMon, 11 June 2018 01:48 PM
share Share
Follow Us on
बड़ौत में अनशन पर बैठे किसानों की हातल बिगड़ी

विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में चल रहे क्रमिक अनशन पर बैठे कई किसानों की हालत बिगड़ी। डॉक्टरों की टीम उपचार के लिए तहसील पहुची। एक किसान की हालत खराब होने पर उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

विभिन्न मांगों को लेकर बड़ौत तहसील में 21 मई से किसानों का धरना चल रहा है। मांग पूरी नहीं होने पर पांच दिन पूर्व किसानों ने धरने पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया था। सोमवार को धरने पर पंचायत होनी है। सोमवार की सुबह से ही किसान तहसील में जुटने लगे थे।

सोमवार की दोपहर के समय क्रमिक अनशन पर बैठे कई किसानों की हातल बिगड़ने लगी। सूचना पर पहुची डॉक्टरों की टीम ने किसानों का उपचार किया। एक किसान चंद्रपाल निवासी खामपुर की हालत खराब होने पर उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने बताया कि अधिक गर्मी होने का कारण कुछ किसानों का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। उधर पंचायत के लिए किसानों का जमावड़ा लगने लगा। किसान पंचायत में बड़ा निर्णय ले सकते है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें