Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsBrahmin Samaj Meeting in Thakurdwara Planning for Parshuram Abhishek and Tribute to Pahalgam Attack Victims

भगवान परशुराम की जलाभिषेक संदेश यात्रा को सफल बनाने का आह्वान

Bagpat News - बड़ौत, संवाददाता। भगवान परशुराम की जलाभिषेक संदेश यात्रा को सफल बनाने का आह्वानभगवान परशुराम की जलाभिषेक संदेश यात्रा को सफल बनाने का आह्वानभगवान

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतMon, 28 April 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
भगवान परशुराम की जलाभिषेक संदेश यात्रा को सफल बनाने का आह्वान

रविवार को ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 10 मई को भगवान परशुराम की जलाभिषेक एवं संदेश यात्रा को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। संख्या में उपस्थित महासभा के लोगों ने पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई।

10 मई को शहर के राधा गोविंद विवाह मंडप से पुरा महादेव स्थित भगवान परशुराम की संदेश व जिला अभिषेक यात्रा आयोजित की जा रही है। जिसे सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण मौजूद रहे। महासभा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप गई। इस दौरान पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मिक शांति के लिए भी प्रार्थना की गई। घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अनेक पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने व पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को समूल नष्ट किए जाने की मांग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश सचिव लोकेश वत्स, राकेश शर्मा, सुशील शर्मा, अमित शर्मा, दीपक शर्मा, देविंद्र शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें