बागपत : मुठभेड़ में दस हजार का इनामी गिरफ्तार
Bagpat News - बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और स्वाट टीम के साथ मुठभेड़ में दस हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। आरोपी मां-बेटी को गोली मारने के मामले में फरार था। पुलिस ने उसके पास से बाइक,...

बागपत। दोघट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दस हजार का इनामी बदमाश दोघट पुलिस व स्वाट टीम से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी मां-बेटी को गोली मारने के मामले फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी से बाइक, तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। दोघट इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि 9 फरवरी को गाजियाबाद निस्तौली गांव निवासी गौरव पुत्र तेजवीर अपनी पत्नी नीतू, बेटी आधिरा व दो बच्चों के साथ अपनी ससुराल बिटावदा से गांव लौट रहा रहा था। जैसे वह दाहा बरनावा तिराहे पर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी जिससे गोली लगने से नीतू और आधिरा घायल हो गए थे। गौरव ने घटना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को मामले में दोघट पुलिस व स्वाट टीम ने दो बदमाश देवेंद्र पुत्र सुभाष निवासी जसनावली थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर, सोनू पुत्र भानुप्रकाश मेहमपुर शिकारपुर बुलंदशहर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जबकि महिला के पति गौरव को न्यायालय में पेश किया। बाद में पुलिस ने तांत्रिक कैलाश सिंह व कार चालक पंकज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ में बताया था कि घायल महिला नीतू के पति गौरव ने घटना की साजिश रची थी। मामले में शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर दाहा बरनावा मार्ग से जा रहे फरार इनामी सौरव पुत्र सुरेश निवासी मुड़िया खेड़ा चौराहा थाना जनपद भिण्ड मध्यप्रदेश से दोघट पुलिस व स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई जिसमें सौरव गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से एक बाइक, तमंचा, दो कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।