बदमाशों ने ट्रक चालक को लूटने का किया प्रयास, विरोध करने पर किया घायल
Bagpat News - बागपत में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से लूटपाट का प्रयास किया। बदमाशों ने ट्रक रुकवाकर चालक पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का...

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर यूपीसीडा के मुख्य गेट के पास शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से लूटपाट का प्रयास किया। बदमाशों ने ट्रक रुकवाकर चालक से लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बागपत के औद्योगिक क्षेत्र में एक बर्फ फैक्ट्री है। आईस फैक्ट्री के संचालक गोविंद शर्मा ने बताया कि शनिवार रात ट्रक चालक हजारी प्रसाद बर्फ लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर यूपीसीडा के मुख्य गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक को रुकवा लिया।
बदमाशों ने चालक हजारी प्रसाद के साथ लूटपाट का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। ट्रक चालक हजारी प्रसाद ने सूचना फैक्ट्री संचालक व कर्मचारियों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं, घटना के बाद आइस फैक्ट्री के कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।