आतिफ बने युवा रालोद के जिलाध्यक्ष
Badaun News - युवा राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने आसिफ खां को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने पार्टी की युवा विंग के विस्तार की भी बात की। आसिफ खां से उम्मीद की गई है कि वह युवाओं...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 21 April 2025 04:10 AM

युवा राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने आसिफ खां को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही उन्होंने पार्टी की युवा विंग का जिले में विस्तार करने को कहा है। अजीत सिंह ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र सिंह पटेल के निर्देश पर आसिफ खां को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनसे उम्मीद की जाती है कि वह लोकदल को मजबूत करते हुए युवाओं को रालोद से जोड़ने का काम करेंगे। इस अवसर पर राजकुमार बघेल, योगेश यादव, आतिफ खान, नजमुल, दीपक रंधावा, चिराग सिघला, विनोद शाक्य आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।