Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsYouth Beaten Over Argument Police Accused of Favoritism in Alapur

थाने में हंगामे का वीडियो वायरल, एक पक्ष को छोड़ने का आरोप

Badaun News - कहासुनी के चलते एक युवक रामेश्वर दयाल को कुछ लोगों ने घर में घुसकर पीट दिया। यूपी 112 की पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर हमलावरों को छोड़ दिया। रामेश्वर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे थाने में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 26 Jan 2025 03:29 AM
share Share
Follow Us on
थाने में हंगामे का वीडियो वायरल, एक पक्ष को छोड़ने का आरोप

कहासुनी के चलते एक युवक को कुछ लोगों ने घर में घुसकर पीट दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची यूपी 112 की पीआरवी दोनों पक्षों को थाने ले आई। आरोप है कि यहां हमलावर पक्ष को पूर्व प्रधान की सिफारिश पर छोड़ दिया गया, जबकि शिकायतकर्ता को पुलिस ने थाने में बंद कर प्रताड़ित किया। अलापुर थाने में हुए हंगामे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का है। यहां पीलीभीत जिले का रहने वाला रामेश्वर दयाल नाम का व्यक्ति पिछले छह साल पहले आकर बस गया था। रामेश्वर दयाली की पत्नी की मौत हो चुकी है। वह दो छोटे बच्चे साथ रहता हैं। शुक्रवार रात कहासुनी के चलते उसका गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपने घर आकर बैठ गया। इसी बीच दूसरे पक्ष का युवक शराब के नशे में अपने साथियों को लेकर वहां आ धमका और रामेश्वर दयाल से मारपीट कर दी। अन्य लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। इसी बीच यूपी 112 को कॉल की गई तो पीआरवी मौके पर पहुंची। यूपी 112 पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

आरोप है कि यहां से पुलिस ने हमलावर पक्ष को सिफारिश पर छोड़ दिया। जिसके बाद रामेश्वर दयाल ने दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की करने को लेकर जमकर हंगामा काटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रामेश्वर के लोगों को कहना है कि थाने में बंद कर दिया और उसके साथ पुलिस वालों ने मारपीट की है। अगर रामेश्वर दयाल ने थाने में हंगामा किया है तो थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर सकती है। जिससे घटना की सच्चाई सामने आ जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया रामेश्वर दयाल पर 151 के तहत कार्रवाई की गई है। वीडियो वायरल होने पर उन्होंने बताया रामेश्वर दयाल को जब थाने में पुलिस वाले बैठा रहे थे। उसे समय उसने हंगामा किया। रामेश्वर दयाल द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें