Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsYoung Man Falls Victim to Suspected Poisoning Gang at Bus Stand
खुरानी गिरोह का शिकार हुआ अज्ञात युवक
Badaun News - सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड पर एक युवक संदिग्ध जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। युवक दिल्ली से बदायूं लौट रहा था और उसकी हालत नाजुक है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 23 Feb 2025 05:06 PM

सिविल लाइन कोतवाली इलाके के रोडवेज बस स्टैंड पर मिले संदिग्ध जहर खुरानी गिरोह के शिकार युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक दिल्ली से रोडवेज बस द्वारा दिल्ली से बदायूं लौट रहा था। तभी रास्ते में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। जिसे रोडवेज के परिचालक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक के पास से जहरखुरानी गिरोह ने क्या क्या लिया है यह उसके होश में आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।