जंगल में मिले बच्चे को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Badaun News - थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव असलौर की महिला सरोजा देवी ने खेत से लौटते समय जंगल में एक बच्चे की रोने की आवाज सुनी। उसने बच्चे को गोद में उठाया और घर ले आई। पति ने पुलिस को सूचित किया। बच्चे के परिजन...

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव असलौर निवासी जितेंद्र की पत्नी सरोजा देवी मंगलवार शाम खेत से वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव के जंगल में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। महिला ने उसे गोद में उठाकर चुप कराने का प्रयास किया। महिला ने बच्चे के परिजनों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद वह बच्चे को घर ले आई और पति को इसकी जानकारी दी। पति ने इसकी सूचना नाधा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चा महिला की सुपुर्दगी में देकर परिजनों की तलाश शुरु कर दी है। देरशाम बच्चे के परिजन उसे खोजते हुए थाने पहुंचे। बच्चा थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी देव सिंह का निकला। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को मंगाकर लिखापढ़ी के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के मिलने पर परिजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई। एसओ रविकरन सिंह ने बताया कि एक बच्चा जंगल में महिला को घूमते हुआ मिला है। महिला उसे घर ले आई है। देरशाम बच्चे के परिजन थाने आ गए। इसके बाद बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।