जंगल में मिला अज्ञात बच्चा,पुलिस ने महिला के सुपुर्द किया
Badaun News - थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव असलौर निवासी जितेंद्र की पत्नी सरोजा देवी ने जंगल में एक बच्चे की रोने की आवाज सुनी। उसने बच्चे को गोद में उठाकर घर ले आई और पति को सूचना दी। पति ने पुलिस को बताया, जो अब...

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव असलौर निवासी जितेंद्र की पत्नी सरोजा देवी मंगलवार शाम खेत से वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव के जंगल में एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। महिला ने उसे गोद में उठाकर चुप कराने का प्रयास किया। महिला ने बच्चे के परिजनों की तलाश की। लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद वह बच्चे को घर ले आई और पति को इसकी जानकारी दी। पति ने इसकी सूचना नाधा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चा महिला की सुपुर्दगी में देकर परिजनों की तलाश शुरु कर दी है। एसओ रविकरन सिंह ने बताया कि एक बच्चा जंगल में महिला को घूमते हुआ मिला है। महिला उसे घर ले आई है। बच्चा कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। इसलिए बच्चे को महिला की सुपुर्दगी में दे दिया गया। पुलिस बच्चे के परिजनों की तलाश कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।