Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsWoman Accuses Husband and In-Laws of Dowry Harassment and Fraud in Civil Lines

ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और धोखाधड़ी का आरोप

Badaun News - सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता संगीता कुमारी ने अपने पति अभय कुमार और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। शादी के बाद संगीता को पति के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 25 Feb 2025 02:51 AM
share Share
Follow Us on
ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और धोखाधड़ी का आरोप

सिविल लाइन कोतवाली इलाके में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। गांव कुरऊ की रहने वाली संगीता कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी चार दिसंबर 2023 को दहेमी गांव के रहने वाले अभय कुमार से हुई थी। कुछ ही दिनों बाद संगीता को अपने पति के आपराधिक अतीत के बारे में पता चला। अभय कुमार और उसकी मां शारदा देवी के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर में एक नाबालिग लड़की से जुड़े आपराधिक मामले दर्ज थे, जिसमें अभय को एक माह जेल में भी रहना पड़ा था।

शादी के बाद भी अभय का नाबालिग लड़की से संपर्क बना रहा, जिससे संगीता को मानसिक आघात पहुंचा। इसके अलावा, ससुराल वालों ने उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया और कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। संगीता के भाई ने एक लाख रुपये देकर मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी मांगें बढ़ती गईं। दिवाली के अगले दिन संगीता के पिता और भाइयों को बुलाकर उसे जबरन घर से निकाल दिया गया और उसके गहने भी रोक लिए गए। संगीता ने थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने संगीता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें