Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsVillage Head Shot in Badaun Over Old Rivalry Police Investigation Underway

पुरानी रंजिश के चलते प्रधान को गोली मारकर किया घायल

Badaun News - बदायूं के खासपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते प्रधान सगीर अहमद को गोली मार दी गई। घटना सोमवार सुबह हुई जब वे अपने भतीजे के साथ बाइक पर खेत जा रहे थे। फायरिंग में प्रधान के पैर में गोली लगी और उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 12 May 2025 05:13 PM
share Share
Follow Us on
पुरानी रंजिश के चलते प्रधान को गोली मारकर किया घायल

बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। पुरानी रंजिश के चलते खासपुर गांव के प्रधान को दूसरे पक्ष लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना सोमवार सुबह उसे समय घटी, जब प्रधान अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर खेत पर जा रहे थे। सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी सगीर अहमद 52 वर्ष सोमवार भतीजे के साथ बाइक को सवार होकर खेत की ओर जा रहे थे। तभी घात लगाये बैठे गांव में दूसरे पक्ष में लोगों ने फायरिंग कर दी।

दूसरे पक्ष के लोगों की फायरिंग में प्रधान सागर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। घटना के बाद हमले पर मौके से भाग निकले। इधर, घायल शरीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें