Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTragic Death of Newlywed Woman in Cooking Accident Raises Suspicion of Arson

गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय आग लगने से विवाहिता की मौत

Badaun News - मायके वाले के आरोप के बाद पुलिस ने जांच शुरू कीपोस्टमार्टम के बाद तहरीर का इंतजार,जांच के बाद होगी कार्रवाईफोटो-बदायूं, संवाददाता। गैस चूल्हे पर खाना

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 28 April 2025 04:40 AM
share Share
Follow Us on
गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय आग लगने से विवाहिता की मौत

गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय आग लगने से झुलसी विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों के आने के बाद पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर हड़ताल शुरू कर दी है। विवाहिता के ससुराल वालों का कहना है कि गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय हादसा हुआ है, जबकि मायके वाले मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि मायके वालों की ओर से पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस सूचना के आधार पर जांच कर रही है। मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के अतुल्लापुर लहरा गांव का है। यहां के रहने वाले नीरज की पत्नी सुनीता 21 वर्ष की शनिवार को खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग गई, जिसकी वजह से वह झुलस गई और उसकी मौत हो गई। सुनीता के ससुराल वालों का कहना है कि जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त घर पर कोई नहीं था। सुनीता के ससुर ने बताया कि वह और उनका बेटा मजदूरी करने गए थे, जबकि उनकी पत्नी बाहर जानवर बांध रही थी। इसी दौरान सुनीता गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी, इसी दौरान उनके कपड़ों में आग लग गई, जिसकी वजह सुनीता झुलस गई जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां सुनीता की मौत हो गई।

वहीं बिल्सी कोतवाली के भिभौलिया गांव के रहने वाले सुनीता के पिता महेंद्र पाल ने बताया कि सुनीता की शादी 3 जुलाई 2024 को नीरज के साथ हुई थी। कई बार इन लोगों के परिवार में झगड़ा भी होता था। उन्हें आशंका है कि सुनीता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई गई है। मायके वालों ने बताया कि सुनीता 2 महीने की गर्भवती भी थी। मामले में प्रभारी निरीक्षक मुजरिया राजेश सिंह ने बताया कि कल एक विवाहिता की खाना बनाते समय आग लगने से मौत हो गई। मायके वालों के पहुंचने के बाद आज पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, अगर कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें