Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTehsil Administration and Police Remove Illegal Occupation from Chak Marg

अधिकारियों ने चकमार्ग से हटवाया अतिक्रमण

Badaun News - नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और पुलिस ने भूड खितौरा गांव में चकमार्ग पर किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया। जेसीबी की मदद से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान दूसरे पक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 25 Feb 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
अधिकारियों ने चकमार्ग से हटवाया अतिक्रमण

नायब तहसीलदार अनंगराज सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग की टीम ने चकमार्ग पर किए गए कब्जे को हटवा दिया। तहसील प्रशासन को शिकायत मिली कि गांव भूड खितौरा में कुछ लोगों ने चकमार्ग पर कब्जा कर लिया है। इसका संज्ञान लेते हुए टीम ने जेसीबी की सहायता से चकमार्ग से कब्जा हटवा दिया।‌ इस मौके पर राजस्व निरीक्षक प्रेम शंकर मिश्रा, हल्का लेखपाल मुकेश कुमार, केशव कुमार, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा। इधर, दूसरे पक्ष के बालकिशन ने आरोप लगाया कि उसकी भूमिहर भूमि पर चकमार्ग डाला जा रहा है। नायब तहसीलदार अनंग़ राज ने बताया लंबे समय से इस चकमार्ग का विवाद बना हुआ था। उच्चाधिकारियों के आदेश पर नक्शे के अनुसार ही चकमार्ग खाली कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें