Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsSurendra Singh Yadav Appointed SP President of Bisouli Assembly Workers Celebrate
सुरेंद्र के बिसौली विस अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई
Badaun News - सुरेंद्र सिंह यादव को बिसौली विधानसभा का सपा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। यादव ने कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। पार्टी के...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 12 May 2025 04:10 AM

सुरेंद्र सिंह यादव को बिसौली विधानसभा का सपा अध्यक्ष मनोनीत करने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा, पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव सोमेश प्रताप ने कहा कि सुरेंद्र सिंह यादव को संगठन के बारे में काफी अनुभव है और अब पार्टी का तेजी से ग्राफ बढ़ेगा। सुबोध भदौरिया, पुष्पेंद्र मौर्य, संजीव यादव, अमर सिंह यादव, मुनेंद्र यादव, ठाकुर तेजवीर सिंह, मुनव्वर अली, अफजल, अरविंद, सतपाल प्रजापति आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।