Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsSub-Inspector Dayaram Singh Awarded President s Medal for 39 Years of Dedicated Service

उपनिरीक्षक को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

Badaun News - उपनिरीक्षक दयाराम सिंह को उनकी 39 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। 1985 में पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद, उन्होंने ईमानदारी और समर्पण से अपनी जिम्मेदारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 1 March 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
उपनिरीक्षक को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

एसएसपी की सुरक्षा गार्द में तैनात उपनिरीक्षक दयाराम सिंह को उनकी 39 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। उनकी निष्ठा को देखते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। दयाराम सिंह वर्ष 1985 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। तब से पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने उपनिरीक्षक दयाराम सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणा स्रोत बताया। सम्मान प्राप्त करने के बाद उपनिरीक्षक दयाराम सिंह ने शासन और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें