Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsStorm Damage Control Removal of Hoardings and Unique Poles to Prevent Accidents

अभियान चलाकर निकायों से हटाये गये होर्डिंग-यूनिक पोल

Badaun News - आंधी के दौरान होर्डिंग-बैनर और यूनिक पोल के गिरने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। डीएम अवनीश कुमार राय के निर्देश पर नगर पालिका और नगर पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर 314 होर्डिंग और यूनिक पोल हटाए गए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 21 April 2025 04:14 AM
share Share
Follow Us on
अभियान चलाकर निकायों से हटाये गये होर्डिंग-यूनिक पोल

आंधी के दौरान होर्डिंग-बैनर एवं यूनिक पोल उखड़ रहे हैं और सड़कों पर गिरकर हादसों को दावत दे रहे हैं। इसको लेकर डीएम के आदेश पर निकायों में अभियान चलाया गया और होर्डिंग-बैनर व यूनिक पोल उखाड़कर जब्त कर लिये हैं। आगे से लगाने पर चेतावनी दी गई है। होर्डिंग-बैनर से आये दिन हादसे हो रहे हैं। इसलिए अभियान चलाकर कार्रवाई कराई गई है। रविवार को डीएम अवनीश कुमार राय के निर्देश पर स्थानीय निकायों में विशेष अभियान चलाया गया। एडीएम प्रशासन अरूण कुमार ने सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों में अभियान चलाया। जिसमें नगर पालिका की टीमों से निकाय क्षेत्रों में लगे होर्डिंग व बैनर उखड़वा दिये हैं वहीं यूनिकपोल भी हटवा दिये गये हैं। जिले में बदायूं नगर पालिका सहित जिले की 21 नगर पालिका व नगर पंचायतों में अभियान चलाया गया। जिसमें 231 छोटे होर्डिंग व 78 बड़े होर्डिंग एवं पांच यूनिक पोल हटवाये गये हैं। कुल 314 होर्डिंग, यूनिक पोल सहित हटवाकर खंभों को साफ करा दिया है। इस अभियान के दौरान जिले भर में हड़कंप मचा रहा। शहर में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सिंह पाल के निर्देश में अभियान चलाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें