एसपी देहात ने किया थाने का निरीक्षण
Badaun News - एसपी देहात डॉ. केके सरोज ने वजीरगंज थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, और अन्य सुविधाओं की जांच की। गंदगी पर नाराजगी जताते हुए पुलिस को गश्त तेज करने के निर्देश...

एसपी देहात डॉ. केके सरोज ने शुक्रवार को वजीरगंज थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बैरक, बंदीगृह, मेस और कंप्यूटर कक्ष की जांच की। शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई और गश्त तेज करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार को दिए। उन्होंने मालखाना, बैरक भवन, हवालात और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी जताई। थाना परिसर में बन रही नई बिल्डिंग का जायजा लिया, जहां इंटरलॉक सड़क निर्माण कार्य में बाल मजदूर काम करते पाए गए। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।