Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsSister s In-Laws Accused of Dowry Harassment and Attempted Murder in Wazirganj

ससुरालियों पर जान से मारने व दहेज उत्पीड़न का केस

Badaun News - वजीरगंज थाना क्षेत्र के अमित वार्ष्णेय ने अपनी बहन अनु वार्ष्णेय के ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। अनु का विवाह 11 फरवरी 2020 को हुआ था,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 23 Feb 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
ससुरालियों पर जान से मारने व दहेज उत्पीड़न का केस

वजीरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला फैंसी कॉलोनी के रहने वाले अमित वार्ष्णेय ने अपनी बहन अनु वार्ष्णेय के ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाना वजीरगंज में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज कराते हुए अमित ने बताया कि उनकी बहन अनु वार्ष्णेय का विवाह 11 फरवरी 2020 को मुनेश वार्ष्णेय निवासी न्यू लेखपाल कॉलोनी, बबराला, थाना गुन्नौर, जिला संभल से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुरालवाले दहेज से असंतुष्ट थे और 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर अनु को प्रताड़ित किया गया।

इतना ही नहीं 25 अक्टूबर 2020 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद 20 फरवरी 2025 को अमित ने रिश्तेदारों की पंचायत बुलाकर सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन अनु के पति मुनेश ने दोबारा दहेज की मांग की और दूसरी शादी करने की बात कही। जब अनु ने विरोध किया तो मुनेश और उसके माता-पिता ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने उसे बचाया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद अमित ने वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें