Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsPRD Soldier Seriously Injured in Motorcycle Accident in Malampur

बाइक फिसलने से पीआरडी का जवान घायल

Badaun News - अनियंत्रित बाइक फिसलने से पीआरडी का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। 45 वर्षीय हरपाल, जो वजीरगंज थाना में तैनात थे, पोस्टमार्टम हाउस से लौटते समय हादसे का शिकार हुए। घायल जवान को निजी चिकित्सक के पास...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 6 Jan 2025 02:23 AM
share Share
Follow Us on
बाइक फिसलने से पीआरडी का जवान घायल

अनियंत्रित बाइक फिसलने से पीआरडी का जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। पीआरडी जवान को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मालमपुर निवासी 45 वर्षीय हरपाल पीआरडी जवान है। उनकी तैनाती थाना वजीरगंज में हैं। बताया जाता है कि वह शनिवार रात शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस गए थे। रविवार को वह वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने गांव के पास पहुंचे,तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक से गिरकर वह गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल जवान को कस्बा के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें