जहरखुरानी गिरोह हुआ युवक
Badaun News - रोडवेज बस स्टैंड पर अज्ञात युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक दिल्ली से लौट रहा था और उसका इलाज चल रहा है। जब...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 20 Feb 2025 04:13 AM

रोडवेज बस स्टैंड पर मिले जहरखुरानी गिरोह के शिकार अज्ञात युवक को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां युवक का इलाज चल रहा है। युवक रोडवेज बस द्वारा दिल्ली से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। उसके होश में आने पर ही पता चलेगा कि वह कहां से कहां जा रहा था और कहां का रहने वाला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।