Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बदायूंNew Roadways Bus Service Launched on Bisauli-Sahaswan Route

बिसौली से सहसवान के लिये मिलेगी सीधे रोडवेज बस

बदायूं डिपो द्वारा बिसौली सहसवान रूट पर रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। यह सेवा सहसवान के लिए सीधे चलेगी, जिससे स्थानीय गांवों के लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 17 Sep 2024 08:01 PM
share Share

बदायूं डिपो की ओर से बिसौली सहसवान रूट पर सीधे रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। बिसौली से संचालित होने वाली रोडवेज बस नरैनी चौराहा होकर चलेगी। एआरएम ने फिलहाल दो बसें संचालित कराई है। बिसौली से सहसवान के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बस के लिए मंगलवार को बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा सहसवान के लिए सीधे बस संचालित होने पर इस रूट पर पड़ने वाले गांव के लोगों के लिए बड़ा लाभ मिलेगा। बिसौली से सहसवान की दूरी 38 किलोमीटर है। यहां जाने वाले यात्रियों के लिए 52 रुपये किराया देना पड़ेगा। एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया चंदौसी से बस आकर बिसौली से शाम साढ़े चार बजे सहसवान के लिए निकलेगी। सहसवान से बस सुबह साढ़े सात बजे बिसौली के लिए चलेगी। बिसौली आने के बाद बस चंदौसी तक जाएगी। लोड फैक्टर बढ़िया मिला तो बसों की संख्या बढ़ायी जायेगी। जिला उपाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश वार्ष्णेय, सनवीर पाल मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें