सेवानिवृत कर्मचारी का सम्मान कर दी विदाई
Badaun News - नगर पालिका के रजा हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष फात्मा रजा ने सेवानिवृत कर्मचारी जायरा बेगम को सम्मानित किया। उन्हें फूलमाला और शॉल देकर विदाई दी गई और चार लाख 56 हजार 810...

नगर पालिका के रजा हॉल में अध्यक्ष फात्मा रजा की अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष फात्मा रजा ने नगर पालिका की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जायरा बेगम के सेवानिवृत होने पर उन्हं फूलमाला देकर व शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके देयक चार लाख 56 हजार 810 रुपये का भुगतान कराया। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, एक नयी शुरुआत है। सेवानिवृत लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ अपने अनुभवों को साझा करें। शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए तनावमुक्त रहें। योग का सहारा लें। हमेशा खुश रहें। समारोह में सेवाकाल में पालिका से मिले अनुभवों को एक-दूसरे से साझा किया। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, निर्माण लिपिक सचिन सवसेना, नवेद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, रजनेश चंद्र, इमरान, गजेंद्र आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।