Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बदायूंFog and Coldhar stopped the pace of life in Badaun people living here with the help of bonfire

कोहरा और शीतलहर ने रोक दी बदायूं में जनजीवन की रफ्तार, अलाव के सहारे दिन गुजार रहे यहां के लोग 

जिले में मौसम का बिगड़ा मिजाज कई दिनों बाद भी पटरी पर नहीं लौट रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी के चलते मैदानी क्षेत्र में गलन बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही कोहरा भी लोगों पर खूब सितम ढहा रहा है।...

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान संवाद, बदायूंMon, 13 Jan 2020 08:15 AM
share Share

जिले में मौसम का बिगड़ा मिजाज कई दिनों बाद भी पटरी पर नहीं लौट रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी के चलते मैदानी क्षेत्र में गलन बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही कोहरा भी लोगों पर खूब सितम ढहा रहा है। सोमवार की सुबह जब लोग जागे तो चारों ओर घने कोहरे की चादर छाई हुई थी। कोहरे की वजह से चार कदम सामने का भी दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में एमएफ हाइवे, बरेली-मथुरा हाइवे, मेरठ हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे ढाबों, पेट्रोल पंप पर रोककर खड़े कर लिए और कोहरा छटने का इंतजार करने लगे। कोहरा करीब 12 बजे हटा तब जाकर मंजिल की ओर बढ़ना शुरू किया। वहीं सुबह के समय स्कूली बच्चों को स्कूल ठिठुरते हुए जाना पड़ा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें