Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsFarmer Files Theft Case Against Six for Stolen Rotavator in Mirzapur Village

रोटावेटर चोरी छह पर दर्ज कराया केस

Badaun News - मिर्जापुर गांव के किसान चरन सिंह ने दो महीने पहले चोरी हुए रोटावेटर के मामले में छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 15 दिसंबर 2025 की रात उनके रोटावेटर को चुराया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 23 Feb 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
रोटावेटर चोरी छह पर दर्ज कराया केस

दो माह पूर्व मिर्जापुर गांव से चोरी हुए रोटावेटर मामले में किसान चरन सिंह ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव मिर्जापुर निवासी चरन सिंह के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 की रात उनके ट्रैक्टर का रोटावेटर चोरी हो गया था। तलाश के दौरान उन्हें पता चला कि थाना मूसाझाग के गांव सुलटा निवासी देवेंद्र, सत्यवीर, हसन, रामबाबू, आविद और सिविल लाइन के गांव शेखूपुर निवासी रफी ने मिलकर उनके घर की दीवार के पास खड़े रोटावेटर को चोरी किया। इस पर चरन सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें